Zandu Pancharishta in Hindi: उपयोग, दुष्प्रभाव, खुराक, कीमत

Zandu Pancharishta एक आयुर्वेदिक सिरप है, जिसका उपयोग अपच, कब्ज, भूख में सुधार, गैस और एसिडिटी को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।

नाम (Name)Zandu Pancharishta
दवा के प्रकार (Drug Type)Ayurvedic Medicine
घटक (Components)द्राक्षा, घृतकुमारी, दशमूल, अश्वगंधा, शतावरी, त्रिफला, गिलोय, बला, मुलेठी, त्रिकटु, त्रिजात, अर्जुन, मजीठ, अजमोदा, धनिया, हल्दी, शटी, सफ़ेद जीरा, लौंग
निर्माता (Manufacturer)Zandu Pharmaceutical Works Ltd
कीमत (Price)Rs 73 प्रति 200 ml की Bottle (कीमत बदल सकती है)
उपयोग (Uses)अपच, पेट की गैस, एसिडिटी, भूख में सुधार, कब्ज़, पेट फूलना, इम्यूनिटी बढ़ाना, पाचन तंत्र के रोग
ख़ुराक (Dosage)आवश्यकता के नुसार (डॉक्टर से परामर्श लें)
डॉक्टर पर्ची (Doctor Prescription)जरूरी नहीं

झंडू पंचारिष्ट क्या है? | What is Zandu Pancharishta in Hindi?

Zandu Pancharishta एक आयुर्वेदिक टॉनिक है जो पाचन तंत्र से जुडी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। यह मुख्य रूप से पेट की समस्याओं जैसे अपच, कब्ज, गैस और एसिडिटी से राहत देने के लिए उपयोग किया जाता है। मुख्य रूप से कहा जाए तो, झंडू पंचारिष्ट पाचन टॉनिक पाचन तंत्र की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

Zandu Pancharishta एक Ayurvedic Antacid है, जिसका उपयोग पाचन तंत्र के रोगों के उपचार और रोकथाम के लिए किया जाता है। इसके अलावा, Zandu Pancharishta के उपयोग से भूख में सुधार होता है (Improves Appetite) और साथ ही यह प्रतिरक्षा (Immunity) को बढ़ाने में मदद करता है।

झंडू पंचारिष्ट पाचन टॉनिक में मौजूद चीनी सामग्री और किशमिश रक्त शर्करा के स्तर (Blood Sugar Levels) को बढ़ा सकती है। इसलिए, मधुमेह के रोगी के लिए इसका शुगर-फ्री सिरप भी उपलब्ध है।

झंडू पंचारिष्ट का निर्माण Zandu Pharmaceutical Works Limited द्वारा किया गया है। यह एक लोकप्रिय Aayurvedic Medicine है जो किसी भी मेडिकल स्टोर या ऑनलाइन पर आसानी से मिल जाती है।

Zandu Pancharishta कैसे काम करती है?

Zandu Pancharishta में अश्वगंधा, शतावरी, त्रिफला, घृतकुमारी, मुलेठी, त्रिजात, मंजिष्ठा और लौंग जैसे बहुत ही आवश्यक आयुर्वेदिक तत्व शामिल हैं, जो पाचन तंत्र के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। ये सभी घटक मिलकर काम करते हैं, जिससे रोगियों को अधिक लाभ मिलता है।

इसमें मौजूद, अश्वगंधा एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर में मुक्त कणों (Free Radicals) को खत्म करता है और मानसिक तनाव से राहत देता है।

शतावरी एक अच्छा एंटासिड के रूप में कार्य करता है, जो एसिडिटी, गैस्ट्राइटिस और हार्टबर्न से छुटकारा दिलाता है।

त्रिफला पेट और आंत की गैस से राहत दिलाने में बहुत उपयोगी है। इसमें पाचन में सुधार और भोजन को ठीक से अवशोषित करने के गुण होते हैं।

लौंग में जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया को मारते हैं या उनकी गतिविधियों को रोकते हैं।

इसमें मौजूद, हल्दी पेट मे मौजूद सूक्ष्म जीवों (कीड़ों या कृमियों) को नष्ट और उन्हें बढ़ने से रोकता है। यह दस्त के लक्षणों को रोकने और राहत देने में मदद करते हैं।

इसके अलावा, अन्य सभी आयुर्वेदिक तत्व सहायक भूमिका निभाते हैं। वे पाचन में सुधार करते हैं और पाचन तंत्र को ठीक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Zandu Pancharishta में उपलब्ध घटक

द्राक्षा + घृतकुमारी + दशमूल + अश्वगंधा + शतावरी + त्रिफला + गिलोय + बला + मुलेठी + त्रिकटु + त्रिजात + अर्जुन + मंजिष्ठा + अजमोदा + धनिया + हल्दी + शाठी + सफ़ेद जीरा + लौंग

झंडू पंचारिष्ट के फायदे | Zandu Pancharishta Benefits in Hindi

सामान्य तौर पर, रोगी की निम्नलिखित स्थितियों और विकारों के लिए डॉक्टर द्वारा Zandu Pancharishta को लेने की सिफारिश की जाती है।

झंडू पंचारिष्ट की खुराक | Zandu Pancharishta Dose in Hindi

Zandu Pancharishta की खुराक डॉक्टर द्वारा निर्धारित की जाती है। वे व्यक्ति की उम्र, वजन, लिंग और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इसकी मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।

झंडू पंचारिष्ट की खुराक दिन में 2 से 3 बार ली जा सकती है और डॉक्टर द्वारा रोगी की स्थिति के अनुसार दी जाती है। इसलिए, डॉक्टर की सलाह के बाद ही इस दवाई का नियमित सेवन शुरू करें।

इस दवा के साथ किसी भी अन्य दवा का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना बहुत आवश्यक होता है, क्योंकि यह अन्य दवाओं के साथ प्रतिक्रिया कर सकते हैं।

यदि आप समय पर इसकी खुराक नहीं लेते हैं या बार-बार खुराक बदलते हैं, तो आपको वांछित परिणाम प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।

Zandu Pancharishta के लंबे समय तक इस्तेमाल से स्वास्थ्य के प्रति खतरा बढ़ सकता है। इसलिए, इसे लंबे समय तक उपयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना महत्वपूर्ण है।

यदि आप गलती से झंडू पंचारिष्ट पाचन टॉनिक की एक खुराक लेने से चूक जाते हैं, तो आप यह खुराक को समय रहते ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें, यदि यह आपकी अगली खुराक लेने का समय है, तो दोनों खुराक को एक साथ लेने से बचें।

इसे हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें। साथ ही इसे बच्चों की पहुंच से दूर रखें।

झंडू पंचारिष्ट की कीमत | Zandu Pancharishta Price

Zandu Pancharishta कई अन्य वेरिएंट और कीमतों में भी उपलब्ध हैं, जिन्हें डॉक्टर की सलाह की आवश्यकता नहीं होती है। इसके मूल्य और वेरिएंट निम्नलिखित हैं।

प्रकारकीमतमात्रा
Zandu PancharishtaRs 225650 ml
Zandu PancharishtaRs 145450 ml
Zandu PancharishtaRs 73200 ml

झंडू पंचारिष्ट के दुष्प्रभाव | Zandu Pancharishta Side Effects in Hindi

झंडू पंचारिष्ट पाचन टॉनिक एक बहुत ही सुरक्षित दवा है। यह एक आयुर्वेदिक सिरप है जो पाचन तंत्र के लिए अच्छा माना जाता है। इसलिए, इसके उपयोग से आमतौर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं देखा जाता है।

यदि आप समय पर डॉक्टर द्वारा निर्देशित खुराक ले रहे हैं, तो दुष्प्रभाव का कोई खतरा नहीं होता है। हालांकि, यदि आप इसके सेवन से किसी तरह के दुष्प्रभाव का अनुभव करते हैं तो जल्द से जल्द किसी योग्य चिकित्सक से परामर्श करें।

झंडू पंचारिष्ट संबंधित सावधानियां और चेतावनी

Zandu Pancharishta के सेवन से पहले निम्न चेतावनी व सावधानियों को जानना बहुत महत्वपूर्ण है।

अन्य अवस्था व विकार के साथ झंडू पंचारिष्ट की प्रतिक्रिया

निम्नलिखित स्थितियों और विकारों में झंडू पंचारिष्ट पाचन टॉनिक का उपयोग गंभीर दुष्प्रभाव पैदा कर सकता है। इसलिए, इसका उपयोग करने से पहले, डॉक्टर के साथ सभी स्थिति और विकार की जानकारी साझा करें।

  • मधुमेह के रोगी
  • गले में जलन
  • गर्भवती महिला
  • स्तनपान कराने वाली महिला
  • अतिसंवेदनशीलता

झंडू पंचारिष्ट के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q. क्या मैं लंबे समय तक Zandu Pancharishta ले सकता हूं?

लंबे समय तक Zandu Pancharishta कुछ अन्य दुष्प्रभावों के जोखिम को बढ़ा सकती हैं। इसलिए, यह बेहतर है कि आप इसे अपने डॉक्टर द्वारा निर्देशित के रूप में उपयोग करें।

Q. क्या Zandu Pancharishta का उपयोग करना सुरक्षित है?

हाँ, Zandu Pancharishta को लेना सुरक्षित है। हालांकि, कुछ मामलों में मरीजों को कुछ सामान्य और गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत नजदीकी डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

Q. क्या Zandu Pancharishta की सुझाई गई खुराक से अधिक लेना सुरक्षित है?

नहीं, Zandu Pancharishta की सुझाई गई खुराक से अधिक लेने से कई दुष्प्रभावों का खतरा बढ़ सकता है। यदि इस दवा की अनुशंसित खुराक से कोई अन्य समस्या उत्पन्न हो रही है, तो चिकित्सक से तुरंत परामर्श करें।

Q. क्या Zandu Pancharishta का उपयोग करने के बाद वाहन चलाना सुरक्षित है?

हाँ, Zandu Pancharishta को लेने के बाद वाहन चलाना सुरक्षित है। हालांकि, अगर कुछ रोगियों को दवा लेने के बाद किसी भी दुष्प्रभाव का अनुभव होता है, तो उन्हें ड्राइविंग से बचना चाहिए।

Q. अगर मेरी स्थिति में सुधार हो तो क्या मैं Zandu Pancharishta का उपयोग तुरंत बंद कर सकता हूँ?

नहीं, बीच में झंडू पंचारिष्ट आयुर्वेदिक दवा का उपयोग बंद करना पूरी तरह से उस स्थिति को ठीक नहीं कर सकता है जिसके लिए डॉक्टर ने इसे निर्धारित किया है। स्थिति में सुधार का अनुभव होने पर भी अचानक दवा रोकने या बदलने से पहले एक डॉक्टर से परामर्श किया जाना चाहिए।

Q. क्या मैं Zandu Pancharishta को शराब के साथ ले सकता हूँ?

नहीं, झंडू पंचारिष्ट आयुर्वेदिक दवा को शराब के साथ लेना उचित नहीं है। क्योंकि यह दवा के प्रभाव को कम कर सकता है, जिससे आपको सही परिणाम प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।

सारांश | Summary

झंडू पंचारिष्ट आयुर्वेदिक दवाओं का एक संयोजन है, जिसमें दशमूल, अश्वगंधा, शतावरी, त्रिफला, गिलोय, मुलेठी, धनिया, हल्दी, शती, सफेद जीरा, लौंग और अजमोदा जैसे तत्व शामिल हैं। यह दवा मुख्य रूप से अपच, पेट की गैस, एसिडिटी, कब्ज और पाचन तंत्र के रोगों से जुड़ी समस्याओं में सुधार के लिए उपयोग की जाती है।

झंडू पंचारिष्ट की कीमत (Zandu Pancharishta Price) की बात करें तो इसकी 200 ml की बोतल की कीमत 60 रुपये है। इस आयुर्वेदिक दवा का सेवन उच्च रक्तचाप, मधुमेह रोगियों और गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकता है, इसलिए इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Leave a Comment

Scroll to Top