Piriton Cough Syrup in Hindi: उपयोग, खुराक, दुष्प्रभाव, कीमत

Piriton Cough Syrup एक Cough Syrup है, जिसका उपयोग बलगम वाली खांसी की समस्या को नियंत्रित और दूर करने के लिए किया जाता है।

नाम (Name)Piriton Expectorant
दवा के प्रकार (Drug Type)Cough Expectorant
घटक (Composition)Chlorpheniramine Maleate (2.5 mg) + Ammonium Chloride (125 mg) + Sodium Citrate (55 mg)
निर्माता (Manufacturer)Glaxo SmithKline Pharmaceuticals Ltd
कीमत (Price)102.95 रुपये प्रति 100 ml की बोतल (कीमत बदल सकती है)
उपयोग (Uses)कफ, एलर्जी, सर्दी, जुकाम, नाक बहना, खुजली, फ्लू, पित्ती, धूल से एलर्जी, परागज ज्वर
डॉक्टर पर्ची (Doctor Prescription)जरूरी है

पिरिटोन सिरप क्या है? | What is Piriton Syrup in Hindi?

Piriton Syrup एक खांसी की दवा है जिसका इस्तेमाल बलगम वाली खांसी के इलाज के लिए किया जाता है। इसके अलावा, यह सिरप एलर्जी के लक्षणों जैसे कि एलर्जी, बंद नाक, नाक बहना, गले में इरिटेशन, जुकाम, फ्लू, छींक, आंखों से पानी आना, कंजेशन और जुकाम से राहत देने में बहुत प्रभावी माना जाता है।

Piriton Cough Syrup का उपयोग खांसी के अलावा कई अन्य समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। एलर्जी के ज्यादातर मामलों में, बलगम (गाढ़ा और चिपचिपा पदार्थ) फेफड़ों या श्वसन पथ में जमा हो जाता है। इससे खांसी होती है और सांस लेने में कठिनाई होती है।

ऐसी स्थिति में Piriton Cough Syrup बलगम को साफ करने का काम करता है। यह फेफड़ों या श्वसन पथ में मौजूद बलगम को नरम और पतला करता है। जिसके कारण बलगम खांसी से आसानी से बाहर निकल जाता है।

Piriton Syrup का निर्माण Glaxo SmithKline Pharmaceuticals Ltd द्वारा किया गया है। यह एक लोकप्रिय Prescription Medicine है जो किसी भी मेडिकल स्टोर या ऑनलाइन पर आसानी से मिल जाती है।

Piriton Cough Syrup कैसे काम करता है?

Piriton Cough Syrup में मुख्य रूप से 3 घटक होते हैं, जिसमें Chlorpheniramine Maleate, Ammonium Chloride और Sodium Citrate शामिल हैं। ये सभी घटक मिलकर काम करते हैं, जिससे रोगियों को अधिक लाभ मिलता है।

Chlorpheniramine Maleate एक Antihistamine है जो एलर्जिक प्रतिक्रिया के दौरान आपके शरीर द्वारा बनने वाले एक प्राकृतिक केमिकल (Histamine) को अवरुद्ध करता है।

Ammonium Chloride का उपयोग बलगम वाली खांसी के उपचार में किया जाता है। यह कफ की चिपचिपाहट को कम करके काम करता है और वायुमार्ग से इसे हटाने में भी मदद करता है।

Sodium Citrate एक mucolytic agent है जो कफ जमा को कम करने का काम करता है।

Piriton Cough Syrup में उपलब्ध घटक

पिरिटोन सिरप तीन घटकों का एक संयोजन है, जो खांसी को ठीक करने में मदद करता है। Piriton Cough Syrup के 100 ml बोतल की कीमत 102.95 रुपये है। पिरिटोन सिरप में निर्धारित मात्रा में निम्नलिखित घटक होते हैं।

Chlorpheniramine Maleate (2.5 mg) + Ammonium Chloride (125 mg) + Sodium Citrate (55 mg)

पिरिटोन सिरप के उपयोग | Piriton Syrup Uses in Hindi

सामान्य तौर पर, रोगी की निम्नलिखित स्थितियों और विकारों के लिए डॉक्टर द्वारा Piriton Cough Syrup को लेने की सिफारिश की जाती है।

  • कफ
  • एलर्जी
  • सर्दी
  • जुकाम
  • नाक बहना
  • खुजली
  • फ्लू
  • पित्ती
  • धूल से एलर्जी
  • रागज ज्वर

पिरिटोन सिरप की खुराक | Piriton Syrup Dose in Hindi

पिरिटोन सिरप की खुराक डॉक्टर द्वारा निर्धारित की जाती है। वे व्यक्ति की उम्र, वजन, लिंग और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इसकी मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।

यदि आप समय पर पिरिटोन सिरप की खुराक नहीं लेते हैं या बार-बार खुराक बदलते हैं, तो आपको वांछित परिणाम प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।

पिरिटोन खांसी सिरप की खुराक दिन में 2 से 3 बार ली जा सकती है और डॉक्टर द्वारा रोगी की स्थिति के अनुसार दी जाती है। इसलिए, डॉक्टर की सलाह के बाद ही इस दवाई का नियमित सेवन शुरू करें।

यदि आप गलती से पिरिटोन सिरप की एक खुराक लेने से चूक जाते हैं, तो आप यह खुराक को समय रहते ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें, यदि यह आपकी अगली खुराक लेने का समय है, तो दोनों खुराक को एक साथ लेने से बचें।

पिरिटोन सिरप के साथ किसी भी अन्य दवा का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना बहुत आवश्यक होता है, क्योंकि यह अन्य दवाओं के साथ प्रतिक्रिया कर सकते हैं।

इसे हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें। साथ ही इसे बच्चों की पहुंच से दूर रखें।

पिरिटोन सिरप के लंबे समय तक इस्तेमाल से स्वास्थ्य के प्रति खतरा बढ़ सकता है। इसलिए, इसे लंबे समय तक उपयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना महत्वपूर्ण है।

पिरिटोन सिरप की कीमत | Piriton Syrup Price

Piriton Cough Syrup बाजार में विभिन्न वेरिएंट और कीमतों के साथ उपलब्ध है जिसके उपयोग से पहले डॉक्टर के परामर्श की आवश्यकता होती है। इसकी कीमत और वेरिएंट इस प्रकार हैं।

प्रकारकीमतमात्रा
Piriton ExpectorantRs 102.95100 ml
Piriton CS SyrupRs 113.50100 ml

पिरिटोन सिरप के दुष्प्रभाव | Piriton Syrup Side Effects in Hindi

Piriton Cough Syrup बहुत ही सुरक्षित दवा है और अधिकांश लोगों पर इस दवा का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। यदि आप इसे अनुशंसित खुराक से अधिक मात्रा में लेते हैं, तो इसके कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

ज्यादातर मामलों में पिरिटोन सिरप के निम्नलिखित दुष्प्रभाव देखे गए हैं जो इस प्रकार हैं।

पिरिटोन सिरप के विकल्प | Piriton Syrup Substitute

नीचे Piriton Syrup के विकल्प दिए गए हैं जिनका उपयोग इस सिरप के स्थान पर किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि आप अपने डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं का उपयोग करके बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

विकल्पकंपनी का नामकीमत
Redikuf ExpectorantReddy PharmaceuticalsRs 24.30
Nurex ExpectorantNukind Healthcare Pvt LtdRs 58

Piriton Syrup संबंधित चेतावनी व सावधानियां

Piriton Syrup का उपयोग करने से पहले निम्नलिखित चेतावनियों और सावधानियों को जानना बहुत महत्वपूर्ण है।

अन्य अवस्था व विकार के साथ Piriton Cough Syrup की प्रतिक्रिया

निम्नलिखित स्थितियों और विकारों में पिरिटोन सिरप का उपयोग गंभीर दुष्प्रभाव पैदा कर सकता है। इसलिए, इसका इस्तेमाल करने से पहले, डॉक्टर से इन सभी स्थितियों और विकारों की जानकारी साझा करें।

  • दमा
  • हृदय रोग
  • लिवर रोग
  • गुर्दे की बीमारी
  • सीओपीडी
  • काला मोतियाबिंद

अन्य दवा के साथ Piriton Cough Syrup की प्रतिक्रिया

निम्नलिखित घटकों के साथ उपयोग किए जाने पर पिरिटोन सिरप प्रतिक्रिया कर सकता है। इसलिए, इसके साथ इन सभी घटकों का उपयोग करने से बचें और अपने डॉक्टर से भी सलाह लें।

  • Alprazolam
  • Clonazepam
  • Codeine
  • Clonidine
  • Selegiline

Piriton Syrup से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q. क्या मैं लंबे समय तक Piriton Syrup ले सकता हूं?

नहीं, Piriton Cough Syrup के लंबे समय तक इस्तेमाल से कुछ अन्य दुष्प्रभाव होने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप इसका इस्तेमाल अपने डॉक्टर के निर्देशानुसार ही करें।

Q. क्या Piriton Syrup का उपयोग करना सुरक्षित है?

हाँ, Piriton Cough Syrup उपयोग करने के लिए बिल्कुल सुरक्षित है। हालांकि, कुछ मामलों में रोगियों को कुछ सामान्य और गंभीर समस्याओं का अनुभव हो सकता है। ऐसे में आपको तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Q. क्या Piriton Syrup की सुझाई गई खुराक से अधिक लेना सुरक्षित है?

नहीं, Piriton Cough Syrup की सुझाई गई खुराक से अधिक बार लेने से कई दुष्प्रभावों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए हमेशा डॉक्टर के बताए अनुसार ही इस दवा का इस्तेमाल करें।

Q. यदि मैं एक एक्सपायर हो चुकी Piriton Syrup लेता हूं तो मुझे क्या करना चाहिए?

Piriton Cough Syrup को खरीदने से पहले आपको हमेशा एक्सपायरी डेट देख लेनी चाहिए। अगर आप गलती से इसकी एक्सपायरी हो चुकी दवा की खुराक ले लेते हैं, तो इसके कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं। ऐसे में आपको तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Q. क्या Piriton Syrup का उपयोग करने के बाद वाहन चलाना सुरक्षित है?

हाँ, Piriton Cough Syrup को लेने के बाद वाहन चलाना सुरक्षित है। हालांकि, अगर कुछ रोगियों को दवा लेने के बाद किसी भी दुष्प्रभाव का अनुभव होता है, तो उन्हें ड्राइविंग से बचना चाहिए।

Q. अगर मेरी स्थिति में सुधार हो तो क्या मैं Piriton Syrup का उपयोग तुरंत बंद कर सकता हूँ?

नहीं, बीच में Piriton Cough Syrup का उपयोग बंद करना पूरी तरह से उस स्थिति को ठीक नहीं कर सकता है जिसके लिए डॉक्टर ने इसे आपके लिए निर्धारित किया है। इसलिए, इस दवा को अचानक बंद करने या बदलने से पहले एक डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए, भले ही आपको अपनी स्थिति में सुधार का अनुभव हो।

Q. क्या मैं Piriton Syrup को शराब के साथ ले सकता हूँ?

नहीं, Piriton Cough Syrup को शराब के साथ लेना उचित नहीं है। क्योंकि यह दवा के प्रभाव को कम कर सकता है, जिससे आपको सही परिणाम प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।

सारांश | Summary

Piriton Expectorant तीन दवाओं का एक मिश्रण है, जिसमें Chlorpheniramine Maleate की मात्रा 2.5 mg, Ammonium Chloride की मात्रा 125 mg और Sodium Citrate की मात्रा 55 mg है। यह एक Cough Syrup है जिसका उपयोग आमतौर पर बलगम वाली खांसी की उपचार और रोकथाम के लिए किया जाता है।

पिरिटोन सिरप का उपयोग मुख्य रूप से कफ, एलर्जी, सर्दी, जुकाम, नाक बहना, खुजली, फ्लू, पित्ती, धूल से एलर्जी, परागज ज्वर जैसी बीमारियों की रोकथाम और उपचार के लिए किया जाता है।

पिरिटोन सिरप की कीमत (Piriton Syrup Price) की बात करें तो इसकी 100 ml बोतल की कीमत 102.95 रुपये है। इस सिरप के कुछ साइड इफेक्ट भी दिखाई दे सकते हैं, इसलिए इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Comment

Scroll to Top