Levolin Plus Syrup in Hindi: उपयोग, खुराक, दुष्प्रभाव, कीमत

Levolin Plus Syrup एक Cough Syrup है, जिसका उपयोग बलगम वाली खांसी का प्रभावी ढंग से इलाज करने के लिए किया जाता है। यह सिरप बलगम को पतला करता है, जिससे बलगम को बाहर निकालना आसान हो जाता है।

निर्माता (Manufacturer)Cipla Ltd
कीमत (Price)104.67 रुपये प्रति 100 ml की बोतल
दवा के प्रकार (Drug Type)Cough Relief, Bronchodilator, Mucolytic
संयोजन (Composition)Ambroxol (30 mg) + Levosalbutamol (1 mg) + Guaifenesin (50 mg)
डॉक्टर पर्ची (Doctor Prescription)जरूरी है

लेवोलिन प्लस सिरप क्या है? | What is Levolin Plus Syrup in Hindi?

Levolin Plus Syrup एक खांसी की दवा है जिसका इस्तेमाल बलगम वाली खांसी के इलाज के लिए किया जाता है। इसके अलावा, यह सिरप खांसी, सर्दी, जुकाम, दमा और ब्रोंकाइटिस से राहत देने में बहुत प्रभावी माना जाता है।

लेवोलिन प्लस सिरप का उपयोग खांसी के अलावा कई अन्य समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। एलर्जी के ज्यादातर मामलों में, बलगम (गाढ़ा और चिपचिपा पदार्थ) फेफड़ों या श्वसन पथ में जमा हो जाता है। इससे खांसी होती है और सांस लेने में कठिनाई होती है।

ऐसी स्थिति मे, लेवोलिन प्लस सिरप बलगम को साफ करने का काम करता है। यह फेफड़ों या श्वसन पथ में मौजूद बलगम को नरम और पतला करता है, जिसके कारण बलगम खांसी से आसानी से बाहर निकल जाता है।

Levolin Plus Syrup का निर्माण Cipla Ltd द्वारा किया गया है। यह एक लोकप्रिय Prescription Medicine है जो किसी भी मेडिकल स्टोर या ऑनलाइन पर आसानी से मिल जाती है।

Levolin Plus Syrup कैसे काम करता है?

Levolin Plus Syrup में मुख्य रूप से 3 घटक होते हैं, जिसमें Ambroxol, Guaifenesin और Levosalbutamol घटक शामिल हैं। ये सभी घटक मिलकर काम करते हैं, जिससे रोगियों को अधिक लाभ मिलता है।

Ambroxol एक Mucolytic Agent है। यह नाक, श्वासनली और फेफड़ों में बलगम को पतला और ढीला करता है जिससे खांसी को बाहर निकालना आसान हो जाता है।

Guaifenesin एक Expectorant के रूप में काम करता है जो वायुमार्ग से कफ को बाहर निकलने में मदद करता है।

Levosalbutamol एक Bronchodilator दवा है जो फेफड़ों की ओर जाने वाले वायुमार्ग में मांसपेशियों को आराम देती है। यह फेफड़ों से वायु प्रवाह की मात्रा में भी सुधार करता है। इसका उपयोग अस्थमा और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज के लक्षणों को रोकने और उनका इलाज करने के लिए किया जाता है।

Levolin Plus Syrup में उपलब्ध घटक

लेवोलिन प्लस सिरप तीन घटकों का एक संयोजन है, जो बलगम वाली खांसी को ठीक करने में मदद करता है। Levolin Plus Syrup के 100 ml बोतल की कीमत 104.67 रुपये है। लेवोलिन प्लस सिरप में निर्धारित मात्रा में निम्नलिखित घटक होते हैं।

Ambroxol (30 mg) + Levosalbutamol (1 mg) + Guaifenesin (50 mg)

लेवोलिन प्लस सिरप का उपयोग | Levolin Plus Syrup Uses in Hindi

सामान्य तौर पर, रोगी की निम्नलिखित स्थितियों और विकारों के लिए डॉक्टर द्वारा Levolin Plus Syrup को लेने की सिफारिश की जाती है।

  • खांसी
  • सर्दी
  • जुकाम
  • दमा
  • ब्रोंकाइटिस
  • सीओपीडी

लेवोलिन प्लस सिरप की खुराक | Levolin Plus Syrup Dose in Hindi

लेवोलिन प्लस सिरप की खुराक डॉक्टर द्वारा निर्धारित की जाती है। वे व्यक्ति की उम्र, वजन, लिंग और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इसकी मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।

यदि आप समय पर लेवोलिन प्लस सिरप की खुराक नहीं लेते हैं या बार-बार खुराक बदलते हैं, तो आपको वांछित परिणाम प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।

लेवोलिन प्लस सिरप की खुराक दिन में 2 से 3 बार ली जा सकती है और डॉक्टर द्वारा रोगी की स्थिति के अनुसार दी जाती है। इसलिए, डॉक्टर की सलाह के बाद ही इस दवाई का नियमित सेवन शुरू करें।

यदि आप गलती से लेवोलिन प्लस सिरप की एक खुराक लेने से चूक जाते हैं, तो आप यह खुराक को समय रहते ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें, यदि यह आपकी अगली खुराक लेने का समय है, तो दोनों खुराक को एक साथ लेने से बचें।

लेवोलिन प्लस सिरप के साथ किसी भी अन्य दवा का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना बहुत आवश्यक होता है, क्योंकि यह अन्य दवाओं के साथ प्रतिक्रिया कर सकते हैं।

लेवोलिन प्लस सिरप को हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें। साथ ही इसे बच्चों की पहुंच से दूर रखें।

लेवोलिन प्लस सिरप के लंबे समय तक इस्तेमाल से स्वास्थ्य के प्रति खतरा बढ़ सकता है। इसलिए, इसे लंबे समय तक उपयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना महत्वपूर्ण है।

लेवोलिन प्लस सिरप की कीमत | Levolin Plus Syrup Price

Levolin Plus Syrup कई अन्य वेरिएंट और कीमतों में भी बाजार में मौजूद हैं, जिन्हें डॉक्टर की सलाह की आवश्यकता होती है। इसके मूल्य और वेरिएंट निम्नलिखित हैं।

प्रकारकीमतमात्रा
Levolin Plus SyrupRs 104.67100 ml
Levolin Plus Jr ExpectorantRs 86.51100 ml

लेवोलिन प्लस सिरप के दुष्प्रभाव | Levolin Plus Syrup Side Effects in Hindi

Levolin Plus Syrup बहुत ही सुरक्षित दवा है और अधिकांश लोगों पर इस दवा का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। यदि आप इसे अनुशंसित खुराक से अधिक मात्रा में लेते हैं, तो इसके कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

ज्यादातर मामलों में, लेवोलिन प्लस सिरप के निम्नलिखित दुष्प्रभाव देखे गए हैं जो इस प्रकार हैं।

लेवोलिन प्लस सिरप के विकल्प | Levolin Plus Syrup Substitute

नीचे Levolin Plus Syrup के विकल्प दिए गए हैं जिनका उपयोग इस सिरप के स्थान पर किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि आप अपने डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं का उपयोग करके बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

विकल्पकंपनी का नामकीमत
Asthakind LS ExpectorantMankind Pharma LtdRs 85
Xpect LS ExpectorantAlkem Laboratories LtdRs 97.50
Ascoril Plus LS ExpectorantGlenmark Pharmaceuticals LtdRs 98.50
Tuspel LS 1 ExpectorantIndoco Remedies LtdRs 99.90
Viscodyne LS Plus ExpectorantWockhardt LtdRs 121.50
Kufril LS Plus ExpectorantMed Manor Organics Pvt LtdRs 105
Piritexyl LS Plus ExpectorantJenburkt Pharmaceuticals LtdRs 86
Respicure LS ExpectorantCorona Remedies Pvt LtdRs 101.15
Tarific ExpectorantGufic Bioscience LtdRs 75
Tusq LS ExpectorantBlue Cross Laboratories LtdRs 88

Levolin Plus Syrup संबंधित चेतावनी व सावधानियां

Levolin Plus Syrup का उपयोग करने से पहले निम्नलिखित चेतावनियों और सावधानियों को जानना बहुत महत्वपूर्ण है।

अन्य अवस्था व विकार के साथ Levolin Plus Syrup की प्रतिक्रिया

निम्नलिखित स्थितियों और विकारों में लेवोलिन प्लस सिरप का उपयोग गंभीर दुष्प्रभाव पैदा कर सकता है। इसलिए, इसका इस्तेमाल करने से पहले, डॉक्टर से इन सभी स्थितियों और विकारों की जानकारी साझा करें।

  • शुगर
  • हृदय रोग
  • लिवर रोग
  • दौरा
  • गुर्दे की बीमारी

अन्य दवा के साथ Levolin Plus Syrup की प्रतिक्रिया

निम्नलिखित स्थितियों और विकारों में लेवोलिन प्लस सिरप का उपयोग गंभीर दुष्प्रभाव पैदा कर सकता है। इसलिए, इसका इस्तेमाल करने से पहले, डॉक्टर से इन सभी स्थितियों और विकारों की जानकारी साझा करें।

  • Amoxicillin
  • Epinephrine
  • Imipramine
  • Selegiline
  • Digoxin
  • Aminophylline

Levolin Plus Syrup से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q. क्या मैं लंबे समय तक Levolin Plus Syrup ले सकता हूं?

नहीं, लेवोलिन प्लस सिरप को लंबे समय तक इस्तेमाल करने से अन्य दुष्प्रभाव होने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप इसका इस्तेमाल अपने चिकित्सक के निर्देशानुसार ही करें।

Q. क्या Levolin Plus Syrup का उपयोग करना सुरक्षित है?

हाँ, लेवोलिन प्लस सिरप उपयोग करने के लिए बिल्कुल सुरक्षित है। हालांकि, कुछ मामलों में रोगियों को कुछ सामान्य और गंभीर समस्याओं का अनुभव हो सकता है। ऐसे में आपको तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Q. क्या Levolin Plus Syrup की सुझाई गई खुराक से अधिक लेना सुरक्षित है?

नहीं, लेवोलिन प्लस सिरप की सुझाई गई खुराक से अधिक बार लेने से कई दुष्प्रभावों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए हमेशा डॉक्टर के बताए अनुसार ही इस दवा का इस्तेमाल करें।

Q. यदि मैं एक एक्सपायर हो चुकी Levolin Plus Syrup लेता हूं तो मुझे क्या करना चाहिए?

लेवोलिन प्लस सिरप को खरीदने से पहले आपको हमेशा एक्सपायरी डेट देख लेनी चाहिए। अगर आप गलती से इसकी एक्सपायरी हो चुकी दवा की खुराक ले लेते हैं, तो इसके कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं। ऐसे में आपको तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Q. क्या Levolin Plus Syrup का उपयोग करने के बाद वाहन चलाना सुरक्षित है?

हाँ, लेवोलिन प्लस सिरप को लेने के बाद वाहन चलाना सुरक्षित है। हालांकि, अगर कुछ रोगियों को दवा लेने के बाद किसी भी दुष्प्रभाव का अनुभव होता है, तो उन्हें ड्राइविंग से बचना चाहिए।

Q. अगर मेरी स्थिति में सुधार हो तो क्या मैं Levolin Plus Syrup का उपयोग तुरंत बंद कर सकता हूँ?

नहीं, बीच में लेवोलिन प्लस सिरप का उपयोग बंद करना पूरी तरह से उस स्थिति को ठीक नहीं कर सकता है जिसके लिए आप इसे ले रहे हैं। इसलिए, इस दवा को अचानक बंद करने या बदलने से पहले चिकित्सक से परामर्श चाहिए, भले ही आपको अपनी स्थिति में सुधार का अनुभव हो।

Q. क्या मैं Levolin Plus Syrup को शराब के साथ ले सकता हूँ?

नहीं, लेवोलिन प्लस सिरप को शराब के साथ लेना उचित नहीं है। क्योंकि यह दवा के प्रभाव को कम कर सकता है, जिससे आपको सही परिणाम प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।

सारांश | Summary

Levolin Plus Syrup तीन दवाओं का एक मिश्रण है, जिसमें Ambroxol की मात्रा 30 mg, Guaifenesin की मात्रा 50 mg और Levosalbutamol की मात्रा 1 mg है। यह एक Cough Syrup है जिसका उपयोग आमतौर पर बलगम वाली खांसी की उपचार के लिए किया जाता है।

लेवोलिन प्लस सिरप का उपयोग मुख्य रूप से खांसी, सर्दी, जुकाम, दमा, ब्रोंकाइटिस, सीओपीडी जैसी बीमारियों की रोकथाम और उपचार के लिए किया जाता है।

लेवोलिन प्लस सिरप की कीमत (Levolin Plus Syrup Price) की बात करें तो इसकी 100 ml बोतल की कीमत 104.67 रुपये है। इस सिरप के कुछ साइड इफेक्ट भी दिखाई दे सकते हैं, इसलिए इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Comment

Scroll to Top