Duphalac Syrup Uses in Hindi: इस लेख में, हम एक Laxative Syrup के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसका उपयोग कब्ज का इलाज करने के लिए किया जाता है। इस सस्ती और लोकप्रिय दवा का नाम है Duphalac Oral Solution।
नाम (Name) | Duphalac Syrup |
दवा के प्रकार (Drug Type) | Laxative |
सरंचना (Composition) | Lactulose (3.335 gm) |
चिकित्सा वर्ग (Medical Class) | Gastrointestinal |
निर्माता (Manufacturer) | Abbott India Ltd |
कीमत (Price) | Rs 172.59 प्रति 150 ml की बोतल (कीमत बदल सकती है) |
वैरिएंट (Variant) | Duphalac Bears Gummy Strawberry, Duphalac Fiber Oral Solution, Duphalac Chews Gummy Strawberry |
उपयोग (Uses) | कब्ज़, हेपेटिक एन्सेफ्लोपैथी |
ख़ुराक (Dosage) | आवश्यकता के नुसार (डॉक्टर से परामर्श लें) |
दुष्प्रभाव (Side Effects) | दस्त, डकार, ऐंठन, मतली, पेट की गैस, पेट दर्द |
डॉक्टर पर्ची (Doctor Prescription) | जरूरी है |
वैकल्पिक (Alternative) | Gerolac Syrup, Eldoluc Syrup, Looz Syrup |
अन्य अवस्था पर दुष्प्रभाव (Contraindication) | एलर्जी, शुगर, गैलेक्टोसिमिया |
अन्य दवाओं के साथ प्रतिक्रिया (Drug Interaction) | Bisacodyl, Olmesartan, Amlodipine, Amoxicillin, Omeprazole, Clarithromycin |
इस लेख में, हम आपको Duphalac Oral Solution से संबंधित इन प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी देने का प्रयास करेंगे।
डुफालैक सिरप क्या है? | What is Duphalac Syrup in Hindi?
Duphalac Syrup एक बहुत अच्छा Laxative के रूप में जाना जाता है, जो कब्ज से राहत दिलाने में बहुत सहायक है। इसका उपयोग मुख्य रूप से कब्ज और उनसे जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है।
इसके अलावा, डुफालैक सिरप liver Encephalopathy जैसी बीमारी से छुटकारा दिलाने में मदद करता है, जो कि एक गंभीर लिवर बीमारी है। मुख्य रूप से कहा जाए तो, Duphalac Syrup कब्ज और हेपेटिक एन्सेफ्लोपैथी की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है।
Duphalac Oral Solution का निर्माण Abbott India Limited द्वारा किया गया है। यह एक लोकप्रिय Prescription Medicine है जो किसी भी मेडिकल स्टोर या ऑनलाइन पर आसानी से मिल जाती है।
Duphalac Syrup कैसे काम करती है?
डुफालैक सिरप एक रेचक (Laxative) है, जिसमें Lactulose नामक घटक होता है, जिसे कब्ज से राहत दिलाने में बहुत प्रभावी माना जाता है।
कब्ज के दौरान मल त्याग करना बहुत मुश्किल होता है और आंत में पानी की कमी इसका एक प्रमुख कारण हो सकता है। ऐसे में, इस समस्या से निजात पाने के लिए Duphalac Syrup महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
डुफालैक सिरप आंत में पानी की उपलब्धता को बनाए रखने में मदद करता है, जो मल को नरम करता है। इसके कारण, मल त्याग करने में आसानी होती है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।
Duphalac Syrup में उपलब्ध घटक
डुफालैक सिरप में मौजूद लैक्टुलोज घटक कब्ज की समस्या को ठीक करने में मदद करता है। Duphalac Syrup के 150 ml बोतल की कीमत 172.59 रुपये है। डुफालैक सिरप में निर्धारित मात्रा में निम्नलिखित घटक होते हैं।
Lactulose (3.335gm/5ml)
डुफालैक सिरप के उपयोग | Duphalac Syrup Uses in Hindi
सामान्य तौर पर, रोगी की निम्नलिखित स्थितियों और विकारों के लिए डॉक्टर द्वारा Duphalac Syrup को लेने की सिफारिश की जाती है।
- कब्ज
- हेपेटिक एन्सेफ्लोपैथी
डुफालैक सिरप की खुराक | Duphalac Syrup Dose in Hindi
डुफालैक सिरप की खुराक डॉक्टर द्वारा निर्धारित की जाती है। वे व्यक्ति की उम्र, वजन, लिंग और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इसकी मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
यदि आप समय पर Duphalac Oral Solution की खुराक नहीं लेते हैं या बार-बार खुराक बदलते हैं, तो आपको वांछित परिणाम प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।
डुफालैक सिरप की खुराक दिन में 2 से 3 बार ली जा सकती है और डॉक्टर द्वारा रोगी की स्थिति के अनुसार दी जाती है। इसलिए, डॉक्टर की सलाह के बाद ही इस दवाई का नियमित सेवन शुरू करें।
यदि आप गलती से Duphalac Oral Solution की एक खुराक लेने से चूक जाते हैं, तो आप यह खुराक को समय रहते ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें, यदि यह आपकी अगली खुराक लेने का समय है, तो दोनों खुराक को एक साथ लेने से बचें।
डुफालैक सिरप के साथ किसी भी अन्य दवा का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना बहुत आवश्यक होता है, क्योंकि यह अन्य दवाओं के साथ प्रतिक्रिया कर सकते हैं।
इसे हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें। साथ ही इसे बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
डुफालैक सिरप के लंबे समय तक इस्तेमाल से स्वास्थ्य के प्रति खतरा बढ़ सकता है। इसलिए, इसे लंबे समय तक उपयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना महत्वपूर्ण है।
डुफालैक सिरप की कीमत | Duphalac Syrup Price
Duphalac Syrup कई अन्य वेरिएंट और कीमतों में भी बाजार में मौजूद हैं, जिन्हें उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह की आवश्यकता होती है। इसके मूल्य और संस्करण निम्नलिखित हैं।
प्रकार | कीमत | मात्रा |
---|---|---|
Duphalac Oral Solution | Rs 171.67 | 150 ml |
Duphalac Bears Strawberry Gummy | Rs 249 | 30 Gummies |
Duphalac Fiber Oral Solution | Rs 228.90 | 200 ml |
Duphalac Chews Gummy Strawberry | Rs 297 | 30 Gummies |
डुफालैक सिरप के दुष्प्रभाव | Duphalac Syrup Side Effects in Hindi
Duphalac Syrup बहुत ही सुरक्षित दवा है और अधिकांश लोगों पर इस दवा का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। यदि आप इसे अनुशंसित खुराक से अधिक मात्रा में लेते हैं, तो इसके कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
ज्यादातर मामलों में, डुफालैक सिरप के निम्नलिखित दुष्प्रभाव देखे गए हैं जो इस प्रकार हैं।
- दस्त
- डकार
- ऐंठन
- पेट की गैस
- पेट दर्द
- सिर चकराना
- मतली
डुफालैक सिरप के विकल्प | Duphalac Syrup Substitute
नीचे कुछ विकल्प दिए गए हैं, जिनका उपयोग Duphalac Syrup के स्थान पर किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि डॉक्टर द्वारा दी गई प्रिस्क्रिप्शन दवाओं का उपयोग करने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
विकल्प | कंपनी का नाम | कीमत |
---|---|---|
Looz Syrup | Intas Pharmaceuticals Ltd | Rs 228.90 |
Swiftolac Syrup | Shreya Life Sciences Pvt Ltd | Rs 173.25 |
Emty Syrup | Alkem Laboratories Ltd | Rs 230.12 |
Laxday Syrup | Overseas Healthcare Pvt Ltd | Rs 205.47 |
Evict Syrup | Albert David Ltd | Rs 230.12 |
Laxobus Syrup | Globus Remedies Ltd | Rs 128 |
Duphalac Syrup संबंधित चेतावनी व सावधानियां
Duphalac Syrup के सेवन से पहले निम्न चेतावनी व सावधानियों को जानना बहुत महत्वपूर्ण है।
अन्य अवस्था व विकार के साथ Duphalac Syrup की प्रतिक्रिया
निम्नलिखित स्थिति और विकार में Duphalac Syrup का उपयोग गंभीर दुष्प्रभाव पैदा कर सकता है। इसलिए, इसका उपयोग करने से पहले, डॉक्टर के साथ सभी स्थिति और विकारों की जानकारी साझा करें।
अन्य दवा के साथ Duphalac Syrup की प्रतिक्रिया
निम्नलिखित घटकों के साथ उपयोग किए जाने पर Duphalac Syrup प्रतिक्रिया कर सकता है। इसलिए, इसके साथ इन सभी घटकों का उपयोग करने से बचें और अपने डॉक्टर से भी सलाह लें।
- Bisacodyl
- Olmesartan
- Amlodipine
- Amoxicillin
- Omeprazole
- Clarithromycin
Duphalac Syrup से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q. क्या मैं लंबे समय के लिए Duphalac Syrup ले सकता हूं?
लंबे समय तक Duphalac Syrup कुछ अन्य दुष्प्रभावों के जोखिम को बढ़ा सकती हैं। इसलिए, यह बेहतर है कि आप इसे अपने डॉक्टर द्वारा निर्देशित के रूप में उपयोग करें
Q. क्या Duphalac Syrup का उपयोग करना सुरक्षित है?
हाँ, डुफालैक सिरप को लेना सुरक्षित है। हालांकि, कुछ मामलों में मरीजों को कुछ सामान्य और गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत नजदीकी डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
Q. क्या Duphalac Syrup की सुझाई गई खुराक से अधिक लेना सुरक्षित है?
नहीं, Duphalac Syrup की सुझाई गई खुराक से अधिक लेने से कई दुष्प्रभावों का खतरा बढ़ सकता है। यदि इस दवा की अनुशंसित खुराक से कोई अन्य समस्या उत्पन्न हो रही है, तो चिकित्सक से तुरंत परामर्श करें।
Q. यदि मैं एक एक्सपायर्ड Duphalac Syrup लेता हूं तो मुझे क्या करना चाहिए?
डुफालैक सिरप को खरीदने से पहले आपको इसकी एक्सपायरी डेट हमेशा जाांच करनी चाहिए। यदि आप गलती से एक्सपायर हो चुकी दवा लेते हैं, तो यह कई दुष्प्रभाव पैदा कर सकता है। इसके लिए आपको तुरंत नजदीकी डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
Q. क्या Duphalac Syrup का उपयोग करने के बाद वाहन चलाना सुरक्षित है?
हाँ, Duphalac Syrup को लेने के बाद वाहन चलाना सुरक्षित है। हालांकि, अगर कुछ रोगियों को दवा लेने के बाद किसी भी दुष्प्रभाव का अनुभव होता है, तो उन्हें ड्राइविंग से बचना चाहिए।
Q. अगर मेरी स्थिति में सुधार हो तो क्या मैं Duphalac Syrup का उपयोग तुरंत बंद कर सकता हूँ?
नहीं, बीच में डुफालैक सिरप का उपयोग बंद करना पूरी तरह से उस स्थिति को ठीक नहीं कर सकता है जिसके लिए डॉक्टर ने इसे निर्धारित किया है। स्थिति में सुधार का अनुभव होने पर भी अचानक दवा रोकने या बदलने से पहले एक डॉक्टर से परामर्श किया जाना चाहिए।
Q. क्या मैं Duphalac Syrup को शराब के साथ ले सकता हूँ?
नहीं, Duphalac Syrup को शराब के साथ लेना उचित नहीं है। क्योंकि यह दवा के प्रभाव को कम कर सकता है, जिससे आपको सही परिणाम प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।
सारांश | Summary
Duphalac Syrup में मौजूद घटक लैक्टुलोज की मात्रा 3.335 gm है। यह आमतौर पर कब्ज के उपचार और रोकथाम के लिए उपयोग किया जाने वाला एक रेचक सिरप है।
डुफालैक सिरप का उपयोग मुख्य रूप से कब्ज, हेपेटिक एन्सेफ्लोपैथी जैसी बीमारियों की रोकथाम और उपचार के लिए किया जाता है।
डुफालैक सिरप की कीमत (Duphalac Syrup Price) की बात करें तो इसकी 150 ml बोतल की कीमत 172.59 रुपये है। इस सिरप के कुछ साइड इफेक्ट भी दिखाई दे सकते हैं, इसलिए इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
References
- National Center for Biotechnology Information. PubChem Compound Summary for CID 11333, Lactulose. https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/Lactulose. Accessed May 1, 2021.