Digene Tablet एक Antacid Tablet है, जिसका उपयोग Acidity की समस्या को नियंत्रित और दूर करने के लिए किया जाता है। यह टैबलेट मुख्य रूप से, पेट की समस्याओं जैसे अपच, कब्ज, खट्टी डकारें और सीने में जलन से राहत देने के लिए उपयोग किया जाता है।
निर्माता (Manufacturer) | Abbott India Limited |
दवा के प्रकार (Drug Type) | Antacid |
घटक (Components) | Dried Aluminum Hydroxide Gel, Magnesium Hydroxide, Simethicone, Magnesium Aluminium Silicate Hydrate |
कीमत (Price) | Rs 19.96 प्रति 15 Tablets (कीमत बदल सकती है) |
उपयोग (Uses) | अम्लता, अपच, गैर-अल्सर, गैस्ट्रिटिस, एसिड पेप्टिक रोग |
डॉक्टर पर्ची (Doctor Prescription) | जरूरी नहीं |
डाइजीन टैबलेट क्या है? | What is Digene Tablet in Hindi?
Digene Tablet एक Antacid है, जिसका उपयोग पेट की गैस और अम्लता के उपचार और रोकथाम के लिए किया जाता है। इसके अलावा, डाइजीन टैबलेट का उपयोग अम्लता, अपच, गैर-अल्सर, गैस्ट्राइटिस, एसिड पेप्टिक रोग के इलाज के लिए किया जाता है।
डाइजीन टैबलेट पेट की कई समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। यह मुख्य रूप से, पेट की समस्याओं जैसे अपच, कब्ज, खट्टी डकारें और सीने में जलन से राहत देने के लिए उपयोग किया जाता है। मुख्य रूप से कहा जाए तो, Digene Tablet पेट में उत्पन्न होने वाली Gas और Acidity से राहत दिलाने में मदद करता है।
डाइजीन टैबलेट Orange, Mixed Fruits, और Mint के फ्लेवर में उपलब्ध है। Digene Antacid & Anti-gas Tablet का निर्माण Abbott India Limited द्वारा किया गया है। यह एक लोकप्रिय OTC Medicine है जो किसी भी मेडिकल स्टोर या ऑनलाइन पर आसानी से मिल जाती है।
Digene Antacid Tablet कैसे काम करती है?
डाइजीन टैबलेट में 4 घटक होते हैं, जिसमें मैग्नीशियम एल्यूमीनियम सिलिकेट हाइड्रेट, मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड, सिमेथिकॉन और ड्राइड एल्यूमीनियम हाइड्रॉक्साइड जेल शामिल हैं। ये सभी घटक मिलकर काम करते हैं, जिससे रोगियों को अधिक लाभ मिलता है।
- डाइजीन टैबलेट पेट में अतिरिक्त एसिड को नियंत्रित करता है और पेट की जलन को रोकता है।
- पेट में अधिक गैस के कारण हो रहे सूजन और बेचैनी से राहत दिलाने में मदद करता है।
- यह जेल पेट में समग्र एसिड स्तर को कम करने में मदद करता है।
- डाइजीन टैबलेट अपच और अम्लता की भावना को कम करने में मदद करता है।
- इसके अलावा, यह पेट की गैस को कम करता है और पेट दर्द से राहत देता है।
Digene Antacid Tablet में उपलब्ध घटक
डाइजीन टैबलेट चार घटकों का एक संयोजन है, जो पेट की गैस और अम्लता की समस्या को ठीक करने में मदद करता है। Digene Tablet के 15 टैबलेट की कीमत 19.96 रुपये है। डाइजीन टैबलेट में निर्धारित मात्रा में निम्नलिखित घटक होते हैं।
Magnesium Hydroxide (25mg) + Simethicone (25mg) + Magnesium Aluminium Silicate Hydrate (50mg) + Dried Aluminum Hydroxide Gel (300mg)
डाइजीन टैबलेट के फायदे | Digene Tablet Benefits in Hindi
सामान्य तौर पर, रोगी की निम्नलिखित स्थितियों और विकारों के लिए डॉक्टर द्वारा Digene Tablet को लेने की सिफारिश की जाती है।
- अम्लता
- अपच
- गैर-अल्सर
- गैस्ट्राइटिस
- एसिड पेप्टिक रोग
- रिफ़्लक्स इसोफ़ेगाइटिस
- पेट की गड़बड़ी
- उदर में सूजन
- सीने में जलन
- पेट फूलना
डाइजीन टैबलेट की खुराक | Digene Tablet Dose in Hindi
Digene Tablet की खुराक लेने से पहले ध्यान रखने योग्य कुछ महत्वपूर्ण बातें।
डाइजीन टैबलेट की खुराक डॉक्टर द्वारा निर्धारित की जाती है। वे व्यक्ति की उम्र, वजन, लिंग और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इसकी मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
डाइजीन टैबलेट की खुराक दिन में 2 से 3 बार ली जा सकती है और डॉक्टर द्वारा रोगी की स्थिति के अनुसार दी जाती है। इसलिए, डॉक्टर की सलाह के बाद ही इस दवाई का नियमित सेवन शुरू करें।
डाइजीन टैबलेट के साथ किसी भी अन्य दवा का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना बहुत आवश्यक होता है, क्योंकि यह अन्य दवाओं के साथ प्रतिक्रिया कर सकते हैं।
यदि आप समय पर इसकी खुराक नहीं लेते हैं या बार-बार खुराक बदलते हैं, तो आपको वांछित परिणाम प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।
डाइजीन टैबलेट के लंबे समय तक इस्तेमाल से स्वास्थ्य के प्रति खतरा बढ़ सकता है। इसलिए, इसे लंबे समय तक उपयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना महत्वपूर्ण है।
यदि आप गलती से डाइजीन टैबलेट की एक खुराक लेने से चूक जाते हैं, तो आप यह खुराक को समय रहते ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें, यदि यह आपकी अगली खुराक लेने का समय है, तो दोनों खुराक को एक साथ लेने से बचें।
इसे हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करे। साथ ही इसे बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
डाइजीन टैबलेट प्राइस | Digene Tablet Price
Digene Tablet कई अन्य वेरिएंट और कीमतों में भी बाजार में मौजूद हैं, जिन्हें उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह की आवश्यकता नहीं होती है। इसके मूल्य और संस्करण निम्नलिखित हैं।
प्रकार | कीमत | मात्रा |
---|---|---|
Digene Tablet | Rs 21.95 | 15 Tablets |
Digene Syrup | Rs 218.05 | 450 ml |
डाइजीन टैबलेट के दुष्प्रभाव | Digene Tablet Side Effects in Hindi
Digene Tablet बहुत ही सुरक्षित दवा है और अधिकांश लोगों पर इस दवा का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। यदि आप इसे अनुशंसित खुराक से अधिक मात्रा में लेते हैं, तो इसके कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
ज्यादातर मामलों में, डाइजीन टैबलेट के निम्नलिखित दुष्प्रभाव देखे गए हैं जो इस प्रकार हैं।
- पेट खराब
- दस्त
- सरदर्द
- सिर चकराना
- मतली
- उल्टी
- कब्ज
- पेट में जकड़न
- सूजन
- पेट फूलना
- आंखों में धुंधलापन
- छाती में दर्द
- सुस्ती
Digene Tablet संबंधित चेतावनी व सावधानियां
Digene Tablet के सेवन से पहले निम्न चेतावनी व सावधानियों को जानना बहुत महत्वपूर्ण है।
अन्य अवस्था व विकार के साथ Digene Antacid Tablet की प्रतिक्रिया
निम्नलिखित स्थितियों और विकारों में Digene Tablet का उपयोग गंभीर दुष्प्रभाव पैदा कर सकता है। इसलिए, इसका उपयोग करने से पहले, डॉक्टर के साथ सभी स्थिति और विकार की जानकारी साझा करें।
- उच्च रक्तचाप
- शिशु और बच्चों में
- गर्भवती महिला
- स्तनपान कराने वाली महिला
- मधुमेह
- अतिसंवेदनशीलता
- त्वचा रोग
- लिवर व किडनी दुर्बलता
अन्य दवा के साथ Digene Antacid Tablet की प्रतिक्रिया
निम्नलिखित घटकों के साथ उपयोग किए जाने पर Digene Tablet प्रतिक्रिया कर सकता है। इसलिए, इसके साथ इन सभी घटकों का उपयोग करने से बचें और अपने डॉक्टर से भी सलाह लें।
- Itraconazole
- Ketoconazole
- Atazanavir
- Tenofovir
- Warfarin
- Phenprocoumon
- Methotrexate
Digene Tablet की सुरक्षा सलाह
Digene Tablet से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q. क्या मैं लंबे समय तक Digene Tablet ले सकता हूं?
लंबे समय तक Digene Tablet कुछ अन्य दुष्प्रभावों के जोखिम को बढ़ा सकती हैं। इसलिए, यह बेहतर है कि आप इसे अपने डॉक्टर द्वारा निर्देशित के रूप में उपयोग करें।
Q. क्या Digene Tablet का उपयोग करना सुरक्षित है?
हाँ, Digene Tablet को लेना सुरक्षित है। हालांकि, कुछ मामलों में मरीजों को कुछ सामान्य और गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत नजदीकी डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
Q. क्या Digene Tablet की सुझाई गई खुराक से अधिक लेना सुरक्षित है?
नहीं, Digene Tablet की सुझाई गई खुराक से अधिक लेने से कई दुष्प्रभावों का खतरा बढ़ सकता है। यदि इस दवा की अनुशंसित खुराक से कोई अन्य समस्या उत्पन्न हो रही है, तो चिकित्सक से तुरंत परामर्श करें।
Q. यदि मैं एक एक्सपायर्ड Digene Tablet लेता हूं तो मुझे क्या करना चाहिए?
इस दवा को खरीदने से पहले आपको इसकी एक्सपायरी डेट हमेशा जाांच करनी चाहिए। यदि आप गलती से एक्सपायर हो चुकी दवा लेते हैं, तो यह कई दुष्प्रभाव पैदा कर सकता है। इसके लिए आपको तुरंत नजदीकी डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
Q. क्या Digene Tablet का उपयोग करने के बाद वाहन चलाना सुरक्षित है?
हाँ, Digene Tablet को लेने के बाद वाहन चलाना सुरक्षित है। हालांकि, अगर कुछ रोगियों को दवा लेने के बाद किसी भी दुष्प्रभाव का अनुभव होता है, तो उन्हें ड्राइविंग से बचना चाहिए।
Q. अगर मेरी स्थिति में सुधार हो तो क्या मैं Digene Tablet का उपयोग तुरंत बंद कर सकता हूँ?
नहीं, बीच में Digene Tablet का उपयोग बंद करना पूरी तरह से उस स्थिति को ठीक नहीं कर सकता है जिसके लिए डॉक्टर ने इसे निर्धारित किया है। स्थिति में सुधार का अनुभव होने पर भी अचानक दवा रोकने या बदलने से पहले एक डॉक्टर से परामर्श किया जाना चाहिए।
Q. क्या मैं Digene Tablet को शराब के साथ ले सकता हूँ?
नहीं, Digene Tablet को शराब के साथ लेना उचित नहीं है। क्योंकि यह दवा के प्रभाव को कम कर सकता है, जिससे आपको सही परिणाम प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।
सारांश | Summary
Digene Tablet चार दवाओं का एक मिश्रण है, जिसमें Magnesium Hydroxide की मात्रा 25 mg, Simethicone की मात्रा 25 mg, Magnesium Aluminium Silicate Hydrate की मात्रा 50 mg और Dried Aluminum Hydroxide Gel की मात्रा 300 mg है।
डाइजीन टैबलेट का उपयोग मुख्य रूप से अम्लता, अपच, गैर-अल्सर, गैस्ट्रिटिस, एसिड पेप्टिक रोग जैसी बीमारियों की रोकथाम और उपचार के लिए किया जाता है।
डाइजीन टैबलेट की कीमत (Digene Tablet Price) की बात करें तो इसकी 15 टैबलेट की कीमत 19.96 रुपये है। इस टैबलेट के कुछ साइड इफेक्ट भी दिखाई दे सकते हैं, इसलिए इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।