Asthakind Syrup एक Cough Syrup है, जिसका उपयोग बलगम वाली खांसी का प्रभावी ढंग से इलाज करने के लिए किया जाता है। इस सिरप का उपयोग खांसी, गले में दर्द, सीओपीडी, दमा और ब्रोंकाइटिस से राहत देने में भी मदद करता है।
निर्माता (Manufacturer) | Mankind Pharma Ltd |
कीमत (Price) | 84.70 रुपये प्रति 100 ml की बोतल (कीमत बदल सकती है) |
दवा के प्रकार (Drug Type) | Cough Expectorant |
घटक (Composition) | Bromhexine, Guaifenesin, Terbutaline |
उपयोग (Uses) | खांसी, दमा, गले में दर्द, ब्रोंकाइटिस, सीओपीडी |
डॉक्टर पर्ची (Doctor Prescription) | जरूरी है |
आस्थाकाइंड सिरप क्या है? | What is Asthakind Syrup in Hindi?
Asthakind Expectorant एक खांसी की दवा है जिसका इस्तेमाल बलगम वाली खांसी के इलाज के लिए किया जाता है। इसके अलावा, यह सिरप खांसी, गले में दर्द, सीओपीडी, दमा और ब्रोंकाइटिस से राहत देने में बहुत प्रभावी माना जाता है।
Asthakind Cough Syrup का उपयोग खांसी के अलावा कई अन्य समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। एलर्जी के ज्यादातर मामलों में, बलगम (गाढ़ा और चिपचिपा पदार्थ) फेफड़ों या श्वसन पथ में जमा हो जाता है। इससे खांसी होती है और सांस लेने में कठिनाई होती है।
ऐसी स्थिति में, Asthakind Syrup बलगम को साफ करने का काम करता है। यह फेफड़ों या श्वसन पथ में मौजूद बलगम को नरम और पतला करता है। जिसके कारण बलगम खांसी से आसानी से बाहर निकल जाता है।
Asthakind Expectorant का निर्माण Mankind Pharma Ltd द्वारा किया गया है। यह एक लोकप्रिय Prescription Medicine है जो किसी भी मेडिकल स्टोर या ऑनलाइन पर आसानी से मिल जाती है।
Asthakind Cough Syrup कैसे काम करता है?
Asthakind Cough Syrup में मुख्य रूप से 3 घटक होते हैं, जिसमें Bromhexine, Guaifenesin और Terbutaline घटक शामिल हैं। ये सभी घटक मिलकर काम करते हैं, जिससे रोगियों को अधिक लाभ मिलता है।
Bromhexine Hydrochloride म्यूकोलाईटिक्स नामक दवाओं के एक वर्ग से संबंधित है, जो खांसी को आसान बनाने के लिए बलगम को नरम और पतला बनाता है। खांसी के इलाज के लिए इस दवा को कफ सिरप के साथ मिलाया जाता है।
Guaifenesin एक Expectorant के रूप में काम करता है जो वायुमार्ग से कफ को बाहर निकलने में मदद करता है।
Terbutaline बीटा एगोनिस्ट नामक दवाओं के एक वर्ग से है जो वायुमार्ग को खोलकर काम करता है, जिससे सांस लेना आसान हो जाता है। इसलिए Terbutaline का उपयोग अस्थमा और ब्रोंकाइटिस की इलाज के लिए किया जाता है।
Asthakind Cough Syrup में उपलब्ध घटक
आस्थाकाइंड सिरप तीन घटकों का एक संयोजन है, जो बलगम वाली खांसी को ठीक करने में मदद करता है। Asthakind Cough Syrup के 100 ml बोतल की कीमत 84.70 रुपये है। आस्थाकाइंड सिरप में निर्धारित मात्रा में निम्नलिखित घटक होते हैं।
Bromhexine (4 mg) + Guaifenesin (50 mg) + Terbutaline (1.25 mg)
आस्थाकाइंड सिरप का उपयोग | Asthakind Syrup Uses in Hindi
सामान्य तौर पर, रोगी की निम्नलिखित स्थितियों और विकारों के लिए डॉक्टर द्वारा Asthakind Cough Syrup को लेने की सिफारिश की जाती है।
- खांसी
- दमा
- ब्रोंकाइटिस
- गले में दर्द
- सीओपीडी
आस्थाकाइंड सिरप की खुराक | Asthakind Syrup Dose in Hindi
आस्थाकाइंड सिरप की खुराक डॉक्टर द्वारा निर्धारित की जाती है। वे व्यक्ति की उम्र, वजन, लिंग और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इसकी मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
यदि आप समय पर आस्थाकाइंड सिरप की खुराक नहीं लेते हैं या बार-बार खुराक बदलते हैं, तो आपको वांछित परिणाम प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।
आस्थाकाइंड खांसी सिरप की खुराक दिन में 2 से 3 बार ली जा सकती है और डॉक्टर द्वारा रोगी की स्थिति के अनुसार दी जाती है। इसलिए, डॉक्टर की सलाह के बाद ही इस दवाई का नियमित सेवन शुरू करें।
यदि आप गलती से आस्थाकाइंड सिरप की एक खुराक लेने से चूक जाते हैं, तो आप यह खुराक को समय रहते ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें, यदि यह आपकी अगली खुराक लेने का समय है, तो दोनों खुराक को एक साथ लेने से बचें।
आस्थाकाइंड सिरप के साथ किसी भी अन्य दवा का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना बहुत आवश्यक होता है, क्योंकि यह अन्य दवाओं के साथ प्रतिक्रिया कर सकते हैं।
ब्रो-जेडएक्स सिरप को हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें। साथ ही इसे बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
आस्थाकाइंड सिरप के लंबे समय तक इस्तेमाल से स्वास्थ्य के प्रति खतरा बढ़ सकता है। इसलिए, इसे लंबे समय तक उपयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना महत्वपूर्ण है।
आस्थाकाइंड सिरप की कीमत | Asthakind Syrup Price
Asthakind Syrup विभिन्न वेरिएंट और कीमतों में भी उपलब्ध हैं, जिन्हें आप आसानी से ख़रीद सकते हैं। इसके मूल्य और वेरिएंट निम्नलिखित हैं।
प्रकार | कीमत | मात्रा |
---|---|---|
Asthakind Expectorant | Rs 64.22 | 60 ml |
Asthakind DX Syrup | Rs 70.40 | 60 ml |
Asthakind LS Expectorant | Rs 93.50 | 100 ml |
आस्थाकाइंड सिरप के दुष्प्रभाव | Asthakind Syrup Side Effects in Hindi
Asthakind Cough Syrup बहुत ही सुरक्षित दवा है और अधिकांश लोगों पर इस दवा का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। यदि आप इसे अनुशंसित खुराक से अधिक मात्रा में लेते हैं, तो इसके कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
ज्यादातर मामलों में, आस्थाकाइंड सिरप के निम्नलिखित दुष्प्रभाव देखे गए हैं जो इस प्रकार हैं।
आस्थाकाइंड सिरप के विकल्प | Asthakind Syrup Substitute
नीचे Asthakind Syrup के विकल्प दिए गए हैं जिनका उपयोग इस सिरप के स्थान पर किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि आप अपने डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं का उपयोग करके बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
विकल्प | कंपनी का नाम | कीमत |
---|---|---|
Ventoranz Expectorant | Alkem Laboratories Ltd | Rs 27.25 |
Eascof Expectorant | Cachet Pharmaceuticals Pvt Ltd | Rs 42.86 |
Ascoril SF Expectorant | Glenmark Pharmaceuticals Ltd | Rs 124 |
Eledyl SF Expectorant | Wiscon Pharmaceuticals Pvt Ltd | Rs 60 |
Asthakind Syrup संबंधित चेतावनी व सावधानियां
Asthakind Syrup का उपयोग करने से पहले निम्नलिखित चेतावनियों और सावधानियों को जानना बहुत महत्वपूर्ण है।
अन्य अवस्था व विकार के साथ Asthakind Cough Syrup की प्रतिक्रिया
निम्नलिखित स्थितियों और विकारों में आस्थाकाइंड सिरप का उपयोग गंभीर दुष्प्रभाव पैदा कर सकता है। इसलिए, इसका इस्तेमाल करने से पहले, डॉक्टर से इन सभी स्थितियों और विकारों की जानकारी साझा करें।
- हृदय रोग
- पेट में अल्सर
- पार्किंसन रोग
अन्य दवा के साथ Asthakind Cough Syrup की प्रतिक्रिया
निम्नलिखित स्थितियों और विकारों में आस्थाकाइंड सिरप का उपयोग गंभीर दुष्प्रभाव पैदा कर सकता है। इसलिए, इसका इस्तेमाल करने से पहले, डॉक्टर से इन सभी स्थितियों और विकारों की जानकारी साझा करें।
- Propranolol
- Atenolol
- Epinephrine
- Ephedrine
Asthakind Syrup से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q. क्या मैं लंबे समय तक Asthakind Syrup ले सकता हूं?
नहीं, Asthakind Syrup के लंबे समय तक इस्तेमाल से कुछ अन्य दुष्प्रभाव होने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप इसका इस्तेमाल अपने डॉक्टर के निर्देशानुसार ही करें।
Q. क्या Asthakind Syrup का उपयोग करना सुरक्षित है?
हाँ, Asthakind Syrup उपयोग करने के लिए बिल्कुल सुरक्षित है। हालांकि, कुछ मामलों में रोगियों को कुछ सामान्य और गंभीर समस्याओं का अनुभव हो सकता है। ऐसे में आपको तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Q. क्या Asthakind Syrup की सुझाई गई खुराक से अधिक लेना सुरक्षित है?
नहीं, Asthakind Syrup की सुझाई गई खुराक से अधिक बार लेने से कई दुष्प्रभावों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए हमेशा डॉक्टर के बताए अनुसार ही इस दवा का इस्तेमाल करें।
Q. यदि मैं एक एक्सपायर हो चुकी Asthakind Syrup लेता हूं तो मुझे क्या करना चाहिए?
Asthakind Syrup को खरीदने से पहले आपको हमेशा एक्सपायरी डेट देख लेनी चाहिए। अगर आप गलती से इसकी एक्सपायरी हो चुकी दवा की खुराक ले लेते हैं, तो इसके कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं। ऐसे में आपको तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Q. क्या Asthakind Syrup का उपयोग करने के बाद वाहन चलाना सुरक्षित है?
हाँ, Asthakind Syrup को लेने के बाद वाहन चलाना सुरक्षित है। हालांकि, अगर कुछ रोगियों को दवा लेने के बाद किसी भी दुष्प्रभाव का अनुभव होता है, तो उन्हें ड्राइविंग से बचना चाहिए।
Q. अगर मेरी स्थिति में सुधार हो तो क्या मैं Asthakind Syrup का उपयोग तुरंत बंद कर सकता हूँ?
नहीं, बीच में Asthakind Syrup का उपयोग बंद करना पूरी तरह से उस स्थिति को ठीक नहीं कर सकता है जिसके लिए डॉक्टर ने इसे आपके लिए निर्धारित किया है। इसलिए, इस दवा को अचानक बंद करने या बदलने से पहले एक डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए, भले ही आपको अपनी स्थिति में सुधार का अनुभव हो।
Q. क्या मैं Asthakind Syrup को शराब के साथ ले सकता हूँ?
नहीं, Asthakind Syrup को शराब के साथ लेना उचित नहीं है। क्योंकि यह दवा के प्रभाव को कम कर सकता है, जिससे आपको सही परिणाम प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।
सारांश | Summary
Asthakind Cough Syrup तीन दवाओं का एक मिश्रण है, जिसमें Bromhexine की मात्रा 2 mg, Guaifenesin की मात्रा 50 mg और Terbutaline की मात्रा 1.25 mg है। यह एक Cough Syrup है जिसका उपयोग आमतौर पर बलगम वाली खांसी की उपचार के लिए किया जाता है।
आस्थाकाइंड सिरप का उपयोग मुख्य रूप से खांसी, दमा, गले में दर्द, ब्रोंकाइटिस, सीओपीडी जैसी बीमारियों की रोकथाम और उपचार के लिए किया जाता है।
आस्थाकाइंड सिरप की कीमत (Asthakind Syrup Price) की बात करें तो इसकी 100 ml बोतल की कीमत 84.70 रुपये है। इस सिरप के कुछ साइड इफेक्ट भी दिखाई दे सकते हैं, इसलिए इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।